मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला ब्लाक प्रमुखों का प्रतिनिधि मण्डल

बस्ती ।  समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से प्रमुख संघ के  प्रतिनिधिमंडल ने भेंट किया।
प्रमुख संघ के बस्ती मंडल के अध्यक्ष यशकांत सिंह की अगुआई में  जिले के सभी प्रमुखों से मुख्यमंत्री ने भेंट किया और उन्हें विकास खंड के समस्यों से अवगत कराया।  मुख्यमंी ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया। उक्त अवसर पर यशकांत सिंह ने अपने विकास खण्ड रामनगर की प्रगति पुस्तिका मुख्यमंत्री को भेंट किया। इसकी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये पारदर्शिता लागू करने का प्रयास अनुकरणीय  है। सभी को ऐसी प्रगति पुस्तिका बनानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *