चमत्कारी बाबाओं से बचने के लिए पढ़ें सत्यार्थ प्रकाश – ओम प्रकाश आर्य*

*हाथरस दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण*

आर्य समाज और आर्य वीर दल ने हाथरस में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है I आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रधान संरक्षक ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि हाथरस सत्संग के दौरान हुईं दुर्घटना अत्यन्त चिन्ताजनक है व सभ्य समाज के लिए चुनौती है I आज भी समाज में बढ़ता हुआ पाखंड अन्धविश्वास विचारणीय है कि भोले भाले लोगों को धर्म के नाम पर किस प्रकार बहकाया जा रहा है I आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज में उस समय व्यापत कुरीतियों पर सीधा प्रहार किया था I उन्होंने धर्म को सत्य और तर्क की कसौटी पर परखने का आह्वान किया था I आर्य ने वैदिक धर्म में आस्था रखने वाले लोगों का आह्वान किया कि समाज में बढ़ता गुरुडम वाद जनता को गुमराह कर रहा है इसके लिए लोगो को जागरूक करें I विज्ञान व सत्य को परखने के बाद ही स्वीकार करे सत्य को जानने के लिए “वेदों” की और लोटना ही होगा I उन्होंने सनातन धर्म प्रतिनिधि सभाऔ से भी अनुरोध किया कि वह अपने धर्म प्रचारको

की मान्यता प्राप्त सूची जारी करे जिससे ऐसी घटनाओं को हिंदू धर्म के साथ जोड़ कर न देखा जाए I उन्होंने केन्द्र सरकार से भी मांग की कि अब समय आ गया कि धर्म कि सही परिभाषा भी परिभाषित

होनी चाहिए जिससे कोई किसी को गुमराह न कर सके I कहा कि हिंदू धर्म “सर्वे भवन्तु सुखिन:” की प्रार्थना करता है मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम व योगीराज श्री कृष्ण हमारे आदर्श है हिंदू को हिंसक कहना निंदनीय व शर्मनाक है I

गरुण ध्वज पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *