10 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के चार गावों में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट, धमकी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के ग्राम दुबैलिया जीतीपुर निवासी पूजा देवी को हैंडपंप से पानी लेने की बात को लेकर उलाहना देकर गांव के ही पंकज, राहुल, पवन व रामअवध ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। मारपीट की दूसरी घटना कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बघौड़ा गांव में सामने आई। गांव निवासी रामजग को भूमि संबंधी विवाद को लेकर उसके गांव के ही सत्य नारायण, श्यामू व सुनील ने मिल कर पिटाई कर दी। आपसी रंजिश में मारपीट की तीसरी घटना रुधौली थानाक्षेत्र के ग्राम रौनाकला में हुई। जलील अहमद कोको उसके गांव के ही आदर्श यादव, अनिल समेत तीन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर घटना की छाबीन शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *