हाथरस – उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। एटा सिकंदराराऊ के बॉर्डर पर घटनास्थल है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस पुलिस लाइन में बैठक की। अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है।
अस्पताल में सीएम योगी ने मरीजों का हाल जाना। पूछा अब उनकी तबीयत कैसी है। स्वजन और पीड़ितों से पूछा कि ये हादसा कैसे हुआ। वे कब से बाबा से जुड़े हुए हैं। सीएम ने घायलों फलों की टोकरी भी भेंट की।