बदमाशों ने 15000 रुपए छीने

बस्ती। जुलाई  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बदमाशों ने वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के हर्दिया के पास बाइक सवार युवक से पंद्हर हजार रूपये व मोबाइल छीन लिए। मौके पर मौजूद भीड़ व बाइक सवार ने प्रतिरोध कर दो बदमाशों को दबोच लिया, लेकिन इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए अपाची सवार एक बदमाश रूपयों से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गया। पकड़े बदमाशों की पब्लिक ने जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने भीड़ के कब्जे से दोनो को छुड़ाकर उनकी जान बचाई और उन्हें थाने पर ले आई। पीड़ित व दोनो बदमाशों से पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि अपाची सवार बदमाश काफी दूर से बाइक सवार का पीछा कर रहे थे। रास्ते में दो अन्य स्थानों पर भी दोनो के बीच छीना-छपटी की बात सामने आई है।  आपको बताते चलें कि  सल्टौआ क्षेत्र के रहने वाले दीपक चौधरी एक बैग में  15 हज़ार रुपये रख कर वाल्टरगंज क्षेत्र की ओर जा रहे थे। उनका पीछा कर रहे तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिए है। मौके पर पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *