लाल मुनिया चिड़िया की तस्करी में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल


प्रतिबंधित लाल मुनिया चिड़िया की तस्करी मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत जेल भेज दिया गया है। सोमवार की देर शाम को वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की सूचना पर वन क्षेत्र अधिकारी शारदानंद तिवारी ने अपनी टीम के साथ छावनी थाना क्षेत्र स्थित अमोढ़ा से शहजाद पुत्र इकलाख निवासी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 500 की संख्या में लाल मुनिया चिड़िया बरामद की गई। वन क्षेत्र अधिकारी शारदानंद तिवारी ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण 1972 (यथा संशोधित 2022) के तहत लाल मुनिया चिड़िया को सरंक्षण प्राप्त है। इसकी खरीद, फरोख्त नहीं हो सकती। अगर ऐसा होता है तो संबंधित व्यक्ति वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत दंडनीय होगा। इसी नियम के तहत संबंधित तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *