लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह ने अपनी मां के नाम किया पौधारोपण

दुबौलिया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार द्वारा जारी आदेश के क्रम में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में पूरे सप्ताह विद्यालय आने वाले बच्चों के लिए विशेष पकवान उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही साथ वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत अपने पारिवारिक जनों के पौध रोपण का अभियान भी चलाया जा रहा है, इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया विजय आनंद के पर्यवेक्षण में दुबौलिया ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा के परिसर में लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह ने अपनी मां कलावती सिंह के नाम किया पौधारोपण कहा कि परिवार की तरह पौधों की हो देखभाल होना चाहिए, उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर कोई पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी मां, पिता व पुत्र एवं परिवार के नाम से एक-एक पौधा जरूर लगाए साथ ही परिवार की भावना के साथ उसका संरक्षण करें ताकि आने वाले दिनों में हम पर्यावरण को संतुलित करने में सहभागी बन सकें, इस दौरान प्रधानाध्यापक घनश्याम पाण्डेय, सत्य प्रकाश सिंह, आभा सिंह, मंजूषा पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र सिंह, जमुना देवी, सरोज देवी, कमला देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *