मां-बेटी को जिंदा दीवार में चुनवाया

इस्लामाबाद ,01  जुलाई  पाकिस्तान के हैदराबाद से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रिश्तेदारों ने जायदाद के लिए मां और बेटी को जिंदा ही दीवार में चुनवा दिया। स्थानीय लोगों ने जब बच्ची की चीख पुकार की आवाज सुनी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लोगों की मदद से दीवार तोड़ी और मां-बेटी को बचा लिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला को दीवार में चुनवाने वाला उसी का देवर था, जिसका नाम सोहेल है। महिला ने आरोप लगाया कि सोहेल उन्हें कई सालों से प्रॉपर्टी के लिए परेशान कर रहा था। महिला के पति अब्दुल हक की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी के साथ घर के बीच वाले हिस्से में रह रही थीं। सोहेल पूरे घर को हड़पना चाहता था। जिसको लेकर उसकी पत्नी साइमा और उसके साले वसीम ने तस्लीम और उसकी बच्ची को धक्का देकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने दीवार को चुनवा दिया। पुलिस को मौके से घर की प्रॉपर्टी के कागज मिले हैं। लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *