बस्ती। जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी थानाक्षेत्र के एक गांव मे एक मासूम के साथ किशोर के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में मासूम के पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर किशोर कोर्ट में पेश किया गया।