स्कूल में हुई जमकर चोरी

बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगर थानाक्षेत्र के ग्राम बकैनिया दीप गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में अज्ञात चोरों जमकर चोरी की। प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह की तहरीर के मुताबिक स्कूल का ताला तोड़कर 2 ब्लूटूथ स्पीकर, 5 बेंच, 1 घड़ी, 3 पंखे, अनाज व प्रोजेक्टर का यूपीएस, 14 टोटी, एलइडी चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा लिख कर घटना की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *