प्रयागराज। अति मिलनसार मृदुभाषी पूर्व जस्टिस उच्च न्यायालय इलाहाबाद विमलेश शुक्ल का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद से सेवानिवृत होने के उपरांत जस्टिस शुक्ला उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में वकालत करते थे और नोएडा स्थित अपने आवास पर रहते थे।
उनके बेटे प्रशांत शुक्ला प्रयागराज में रहकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में प्रैक्टिस करते हैं। स्वर्गीय विमलेश शुक्ला का परिवार प्रयागराज की जान-माना परिवार है। इनके पिता स्व0 पंडित मुकुंद कांत शुक्ला फौजदारी साइड से बहुत बड़े वकील थे और यही इलाहाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। सूरजकुंड बिजलीघर के नजदीक सुदर्शन भवन मैं ही इनका बचपन बीता और यही शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी तथा बहुत कम आयु में ही अपने योग्यता के बल पर यह जस्टिस बने।
स्वर्गीय शुक्ला के बड़े भाई कमलेश शुक्ल का करोना काल में जिनका निधन हो चुका है। वह भी वकालत करते थे तथा आजीवन सुदर्शन भवन में ही अपने परिवार के साथ रहे। स्वर्गीय विमलेश शुक्ला ने सिविल लाइंस स्थित अंसल प्रियदर्शनी अपार्टमेंट में एक फ्लैट ले लिया था तथा वहीं रहकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में प्रैक्टिस करते थे जहां बाद में वह जज बने। परिजन बताते हैं कि कोर्ट से आने के उपरांत अचानक उनको उल्टी हुई और वह गिरकर बेहोश हो गए। आनंन् फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पिछले चार दिनों से भर्ती चल रहे थे। उनकी बीमारी की सूचना पाकर उनका बेटा प्रशांत यहां से पहले ही जा चुका था और अंतिम क्षणों तक उनके साथ ही रहा।