बस्ती 27 जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले दुबौलिया थाना अंतर्गत आज सुबह देवनाथपुर गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। आनन फानन में परिजनों ने उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतका का नाम अनीता है ।
मिली जानकारी के अनुसार शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है पुलिस की ओर से हर पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।