कैसीनो में शख्स ने जीते 34 करोड़ रुपये, खुशी के मारे आया हार्ट अटैक

ङ्क्षसगापुर ,27 जून । कैसीनो में एक व्यक्ति ने इतने पैसे जीत लिए कि उससे खुशी बर्दाश्त नहीं हुई और वहीं पर हार्ट अटैक आ गया। चौंकाने वाली यह घटना सिंगापुर में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 3.2 मिलियन पाउंड (34 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लगने के बाद शख्स खुशी से हवा में उछलने-कूदने लगा। लेकिन अगले ही पल वह नीचे गिर पड़ा। घटना सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित ‘मरीना बे सैंड्स कैसीनोÓ में 22 जून को हुई। जैकपॉट जीतते ही शख्स ने हवा में उछल-उछलकर मुक्के बरसाना शुरू कर दिया। लेकिन अगले ही पल जैसे ही बेहोश होकर गिरा, वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वायरल हो रहे वीडियो में शख्स के साथ आई महिला को जोर-जोर से रोते हुए और मदद की गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है। कैसीनो के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और शख्स को होश में लाने का प्रयास किया। इसके बाद शख्स के होश में आते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *