अमेजॉन कैशियर से बदमाशों ने लूटे साढ़े पांच लाख

प्रयागराज। नैनी के डभांव के समीप बाइक सवार बदमाशों  देर शाम अमेजॉन कंपनी के कैशियर से साढ़े पांच लाख रुपए मारपीट कर लूट लिया। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। कैशियर ने नैनी कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
औद्योगिक क्षेत्र के रहने वाले अनिल यादव अमेजॉन कम्पनी में कैशियर है। सोमवार की देर शाम वह अपने डभांव स्थित आफिस से बाइक  लेकर लौट रहे थे। उस दौरान अचानक बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें डभांव के समीप रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें मारापीटा और कैशियर के पास बैग मे रखे साढ़े पांच लाख रुपये लूट कर भाग निकले। घटना के बाद कैशियर अनिल ने शोर मचाया लेकिन जब तक बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर भाग चुके थे। कैशियर ने तत्काल नैनी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कैशियर को अपने साथ लेकर काफी देर तक टहलती रही। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। भुक्तभोगी कैशियर ने नैनी कोतवाली मे लूट की तहरीर दी है। वही पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *