

अनुराग लक्ष्य, 24 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
महाराष्ट्र सरकार इस वक्त जम्मू कश्मीर सदन बनाने की परकिर्या में लग चुकी है। शिंदे सरकार ने इस बात का खुलासा किया। और इसकी पूरी जानकारी भी दी। सरकार की तरफ से यह बताया गया है कि यूपी के बाद अब जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले में महाराष्ट्र सदन का निर्माण किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इसी के साथ जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से महाराष्ट्र सरकार को ढाई एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी गई है।
आपको बताते चलें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार भी महाराष्ट्र सदन के निर्माण के लिए अयोध्या में दो एकड़ जमीन देने को मंजूरी दे चुकी है। महाराष्ट्र सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री रवींद्र चौहाड़ ने इसकी जानकारी दी थी। चौहाड ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा अनुरोध इसलिए किया था ताकि यहां से राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकारी आवास उपलब्ध कराया जा सके।
राज्य सरकार ने इस वर्ष मार्च में, अयोध्या में महाराष्ट्र सदन स्थापित करने का निर्णय लिया था। शिंदे सरकार इस मुहिम को जल्द से जल्द पूरी करने पर लग चुकी है। जो निकट भविष्य में जनता की सुविधा के लिए महाराष्ट्र सदन का निर्माण अब उत्तर प्रदेश के बाद जम्मू कश्मीर में भी देखने को मिलेगा।