भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के शहर के प्रतिष्ठित होटल में दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल के सी मिश्रा तथा प्रांत तथा क्षेत्र से आए पदाधिकारी डॉ दंपति कुमार सिंह विनय पांडे कैलाश नाथ दुबे डॉ आरपी शुक्ला डॉ डीके गुप्ता की उपस्थिति में अध्यक्ष के रूप में आशीष कुमार श्रीवास्तव सचिव के रूप में डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष के रूप में प्रमोद तिवारी ने शपथ ग्रहण किया नव नियुक्त अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा भारत विकास परिषद का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है। इस विकास में सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक सभी प्रकार का विकास समाहित है। इस हेतु परिषद् सम्पन्न वर्ग को समाज के कार्य के लिए प्रेरित कर सेवा एवं संस्कार द्वारा निर्धन लोगों के उत्थान के कार्य में लगा रहा है। साथ में इन्होंने कहा मुख्य फोकस में पर्यावरण शिक्षा चिकित्सा सेवा मेधावियों का सम्मान चरित्र निर्माण तथा संस्कार होगा शीघ्र ही संस्कृत बोलने की कक्षाएं संचालित करने की योजना है सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार प्रजापति ने कहा परिषद की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की कार्य योजना संपर्क , सहयोग संस्कार , सेवा और समर्पण के माध्यम से क्रियान्वित की जाती है। कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाते हुए मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है। मुख्य अतिथि कर्नल के सी मिश्रा ने अपने संबोधन में का भारत विकास परिषद की नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति करेंगी दो दंपति कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बाल संस्कार शिविर, राष्ट्रीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता, भारत को जानो, युवा संस्कार शिविर, परिवार संस्कार शिविर, आदि. सेवा योजना के द्वारा विकलांगो का कल्याण, पुनर्वास, आदिवासी विकास, गाँव और शहरी – झोपड़ी विकास, सामूहिक सरल विवाह, महिलाएं और बच्चे को कानूनी सलाह देती है। प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश नाथ दुबे ने बताया
परिषद् की कार्य व्यवस्था को सुगठित रूप से संचालित करने के लिये परिषद् के प्रथम चार मूल मंत्र-सम्पर्क, सहयोग, संस्कार और सेवा की संकल्पना करके उनके अतिरिक्त विभिन्न प्रकल्पों को जोड़ा गया। कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों को परिषद् की कार्यपद्धति में दक्ष करने के लिये कार्यशालाओं के आयोजन किया जाएगा डॉ डीके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने वाली या संस्था विद्यालय स्तर पर विवेकानंद के प्रतिरूप को बनाने के प्रयास में सशक्त रूप से योग रहेगी नई टीम में ऊर्जा है और शुभकामनाएं प्रेषित है।। कार्यक्रम का संचालन पूर्व वित्त सचिव अनुराग शुक्ला ने किया। साथ मे अन्य पदों के लिए शपथ ग्रहण करने वालों में सत्या पांडे विवेक कुमार वर्मा राकेश कुमार पांडे कुलदीप सिंह उमंग शुक्ला डॉक्टर एसके त्रिपाठी डॉ पंकज सिंह अनूप कुमार तिवारी अंकित सिंह सौरभ तुलस्यान अनिल पांडे सुरेश पांडे अंगद प्रसाद पांडे सर्वेष्ट मिश्रा रामकुमार वर्मा मनोज कुमार श्री चावला आशुतोष पांडे सूर्य प्रकाश शुक्ला
सहित तमाम लोगों ने पदभार ग्रहण किया और शपथ लिया इस अवसर पर पूर्व सचिव भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा पंकज त्रिपाठी ,पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब महेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष लॉटरी क्लब मयंक श्रीवास्तव कुलदीप सिंह संस्थापक चित्रांश क्लब राजेश चित्रगुप्त दिनेश श्रीवास्तव राजेश कुमार श्रीवास्तव अविनाश श्रीवास्तव रणदीप माथुर रत्नाकर श्रीवास्तव शेषनारायण गुप्ता लक्ष्मी अरोड़ा संध्या दिक्षित अशोक यादव संतोष पांडेय हनुमान पांडे राकेश प्रताप सिंह संजय सिंह गोपाल त्रिपाठी साहित तमाम लोगों उपस्थित रहे ।
Post Views: 196