किशोरियों के अपहरण के मामले में तेजी के साथ जांच कर रही है पुलिस

बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न स्थानों से एक युवती व तीन किशोरियों के अगवा कर लिए जाने की घटना सामने आई है। परिजनों ने अपने स्तर से तलाश भी की लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने पहुंचकर अपहरण का केस दर्ज करया है। दर्ज केस के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। कलवारी थानाक्षेत्र से एक ही परिवार की दो सगी बहने जिनकी उम्र क्रमश: 18 व 15 वर्ष बताई जाती है। गुरुवार की रात 10 बजे अपने घर से लापता बताई जा रही हैं। इस घटना के संबंध में दोनो बहनों की मां ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराई है। दर्ज तहरीर में पीड़िता ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों का जिक्र किया है। अगवा करने की तीसरी घटना कोतवाली थानाक्षेत्र में सामने आई है। अपह्त 15 वर्षीया किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर दुकानदार विपुल यादव व उसके पिता मनोज यादव के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। किशोरी के अगवा किए जाने की तीसरी घटना पैकोलिया थानाक्षेत्र में हुई है। यहां 17 वर्षीया किशोरी को उसके गांव के ही युवक आदित्य वर्मा ने अगवा कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *