बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में। बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। जिले के 96 ईदगाहों और 299 मस्जिदों में 17 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज देख-रेख और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स की तैनाती इन सभी स्थानों पर तैनाती की जाएगी । इसके बाबत पूछे जाने पर पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी ने कहा कि पर्वों पर एक दूसरे का सम्मान करने और आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचें। आजकल सोशल मीडिया काफी प्रचलित है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें साझा न करें। इसके अलावा बताया कि सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं किसी को नहीं दी जाएगी। इसका उल्लंघन पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी के बाद जानवरों के शेष-अवशेषों के निपटारे के संबंध में प्रशासन के दिशा निर्देश के मुताबिक कुर्बानी के जानवरों के अवशेषों छोटे-गड्ढे तथा 20 बड़े गड्ढे खोदकर दफनाने का प्रबंध करें। इसको किसी भी हाल में खुले में नहीं फेंका जाना चाहिए।
—
थानावार ईदगाह व मस्जिदें
कोतवाली 1 24
पुरानी बस्ती 3 14
वाल्टरगंज 6 16
हर्रैया 5 19
छावनी 8 11
परसरामपुर 5 23
पैकांलिया 4 13
गौर 9 19
कलवारी 11 08
नगर 8 28
कप्तानगंज 2 15
दुबौलिया 8 16
रुधौली 8 26
सोनहा 7 23
मुंडेरवा 4 26
लालगंज 7 18
—-