बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऑनलाइन जालसाजों ने एक महिला के खाते से दो लाख रूपये पार कर दिया। फोन पर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर पहले ओटीपी मांगा फिर महिला का एकाउंट साफ कर दिया। पीड़िता रोशनजहां निवासनी मंगल बाजार ने पुरानी बस्ती थाने में दी गई अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया और खुद को एक्सिस बैंक का स्टॉफ बताकर पीड़िता के एक्सिस बैंक के क्रेड़िट कार्ड को अपडेट करने की बात बताकर ओटीपी पूछकर उनके खाते से दो लाख दो हजार पांच सौ रूपये धोखाधड़ी से निकाल लिया। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि दर्ज केस के आधार पर उन्हें विवेचना मिली थी लेकिन इस मामले को सर्किल के साइबर सेल निरीक्षक को भेज कर दिया गया है।