वुडक्राप्ट/फर्नीचर , सिरका, एवं टूलकिट योजनान्तर्गत जिले में कुल 400 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा

बस्ती 15 जून ., एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में वुडक्राप्ट/फर्नीचर एवं सिरका कार्य हेतु प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत जनपद में कुल 400 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिलाया जाना है। उक्त जानकारी उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने दी है। उन्होने बताया कि वुडक्राप्ट एवं सिरका टेªड हेतु योजनान्तर्गत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्ति ओवदन हेतु पात्र होंगे, जो जनपद बस्ती का मूल निवासी हो। उन्होने बताया कि योजनान्तर्गत उन्नत टूलकिट निःशुल्क एवं प्रतिलाभार्थी को मानदेय भी दिया जायेंगा। 10 दिवसीय प्रशिक्षण भी कराया जायेंगा।
उन्होने बताया कि आनलाईन आवेदन उद्योग निदेशालय के ई-पोर्टल diupmsme.upsdc.gpv.in पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बस्ती में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकता है।
————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *