कस्तूरबा गांधी के अध्यापिकाओ का बेसिक गाइड कैप्टन कोर्स 24 जून से

बस्ती। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा के द्वारा जारी आदेश के क्रम में जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में तीन तीन गाइड यूनिट का पंजीकरण कराने और प्रत्येक कस्तूरबा गांधी विद्यालय से एक एक पूर्णकालिक अध्यापिका को बेसिक गाइड कैप्टन का सात दिवसीय प्रशिक्षण 24 जून से पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ शुरू किए जाने की सूचना जनपदों को प्राप्त करा दिया गया है यह जानकारी देते हुए जिला सचिव भारत स्काउट गाइड जनपद बस्ती के जिला सचिव लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण के लिए प्रदेश स्तर से प्रशिक्षण में योगदान देने वाले लोगों को नामित किया जा चुका है साथ साथ जनपद स्तर पर प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए स्काउट गाइड से जुड़े उच्च स्काउटिंग गाइडिंग प्रशिक्षण प्राप्त लोगोँ का सहयोग भी लिया जायेगा, बस्ती मण्डल में यह प्रशिक्षण सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट नौशाद अली सिद्दीकी की देख रेख में सम्पन्न कराया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *