एक अंजीर करे स्वस्थ शरीर, बीमारियों से भी बचाए- डा.नवीन सिंह

बस्ती – अंजीर में भरपूर मात्रा में तांबा , सल्फर और क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्याधिक पाया जाता है। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है। योग एक्यूप्रेशर एवं वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक डॉ नवीन सिंह ने बताया कि ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है। जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा नहीं है कि इसका सेवन सिर्फ पुरुष ही कर सकते है। इसका सेवन हर कोई कर सकता है। अंजीर एक फल होता है। जिसे सुखा कर भी सेवन किया जाता है। आमतौर पर अंजीर का फल हर मौसम में नहीं मिलता है लेकिन इसका सुखा हुआ मेवा आसानी से मिल जाता है। 5-6 अंजीर का रोजाना सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। जानिए इसके और फायदों के बारें में साथ ही जानें कैसे करें सेवन।

डॉ नवीन सिंह ने बताया कि अंजीर में कैल्शियम बहुत होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है। अंजीर में पोटैशियम ज्यादा होता है और सोडियम कम होता है इसलिए यह उच्चरक्तचाप की समस्या से भी बचाता है। अंजीर के सेवन करने से मधुमेह, सर्दी-जुकाम, दमा और अपच जैसी तमाम व्याधियों में भी लाभ देखा गया है।

डॉ नवीन सिंह ने बताया कि अंजीर खाने से अनेक बीमारी दूर होती है अंजीर में कैरोटीन, ल्यूटिन, टैनिन, क्लोरोजेनिक एसिड और विटामिन ए, ई और के जैसे एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनोइड प्रचुर मात्रा में होते हैं। इनका सेवन करने से फ्री रेडिकल्स की समस्या खत्म होती है जिसके कारण सूजन, मधुमेह और कैंसर सहित कई पुरानी बीमारियों की संभावना को भी कम किया जा सकता है।

पुरुष मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कई तरह से अंजार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 4-5 भाग अंजीर के टुकड़ों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *