मानसून के दौरान मध्य रेल चलाएगा माथेरान अमन लाज शटल सेवा


अनुराग लक्ष्य, 11 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
खुशी की बात मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून पिछले 36 घंटे से सक्रिय हो गया है। जिसकी वजह से यहां की जनता ने काफी राहत महसूस किया है, साथ ही छुट्टियों के दिनों में घूमने टहलने वालों के लिए मौसम अनुकूल भी हो चुका है।
इस बीच मध्य रेल पर चलने वाले यात्रियों के लिए माथेरान अमन लाज शटल सेवा की सेवा मध्य रेल ने शुरू करदी है।
खबरों के अनुसार मध्य रेल ने मानसून अवधि के दौरान 8 जून से 15 अक्टूबर तक नेरल माथेरान नैरो गेज लाइन के नेरल, अमन लाज खंड के बीच नियमित यात्री सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया है और इसी के साथ माथेरान / अमन लाज के बीच शटल सेवाऐं इस अवधि के दौरान परिचालित की जायेंगी।
यूं तो मुंबई रेलवे प्रशासन का कोई जवाब नहीं है। यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ती , जिससे यात्रियों को बेहतर से बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *