बस्ती 10 जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना अंतर्गत आज कुआनो नदी में दो बच्चों की नहाते समय डूब कर मृत्यु हो गई है।
आपको बताते चलें कि दैजी गांव के दो बच्चे कुवानो नदी में नहाने गए थे वह डूबने लगे ,उसे देखकर आस पास के लोगों ने शोर मचाया इन बच्चों को गोताखोरों के माध्यम से निकाला गया और बनहरा अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया बगुली उर्फ कृष्ण चंद्र पुत्र पंजाबी उम्र लगभग 14 साल तथा दूसरा बच्चा आदित्य पुत्र अंगद सिंह उम्र लगभग 15 वर्ष यह दोनों निवासी गांव दैजी के हैं। इन बच्चों की मृत्यु से गांव और घर में कोहराम मचा है। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।