भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा द्वारा किया गया वृक्षारोपण

बस्ती। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के तत्वाधान में आज वृक्षारोपण क्रांति कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल लाइन परिक्षेत्र में अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रांत पदाधिकारी कैलाश नाथ दुबे डॉ डीके गुप्ता, वशिष्ठ शाखा के सचिव डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति तथा उपाध्यक्ष सेवा कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष डॉ एसके त्रिपाठी, सदस्य रवि शंकर श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे ।अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा पेड़ पौधे हमारी भूमि के फेफड़े हैं, पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं। अधिक वृक्षारोपण ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है व पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है साथ में यह भी बताया कि यह कार्यक्रम सतत चलता रहेगा। प्रांत पदाधिकारी कैलाश नाथ दुबे ने वशिष्ठ शाखा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा

पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ केवल एक नारा भर नहीं है, ये एक ज़िम्मेदारी है जिसे धरती पर रहने वाले हरेक इंसान को समझना और मानना चाहिये। पेड़ों को बचाने के द्वारा अपने स्वस्थ पर्यावरण और हरी पृथ्वी को बचाने के लिये ये हम सभी के लिये बड़ा मौका है। क्षेत्र के पर्यावरण सचेतक डीके गुप्ता ने बताया पेड़ लंबे समय तक ऑक्सीजन प्रदान करके, वायु की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु में सुधार, पानी का संरक्षण, मिट्टी का संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करके अपने पर्यावरण में योगदान करते हैं। वशिष्ठ शाखा के सचिव डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति ने बताया वृक्षारोपण से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और वायु की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है उपाध्यक्ष सेवा कुलदीप सिंह ने कहा वृक्षारोपण के इस क्रांति कार्यक्रम में इस बार अवश्य इस बात का ख्याल रखा जाएगा की लगाए गए वृक्ष पोषित हो जिसके लिए ट्री गार्ड और उनकी सुरक्षा पर प्रमुखता से ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *