बस्ती 6 जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना अंतर्गत 13 वर्षीय अमन पुत्र कन्हैया व 14 वर्षीय अंकित पुत्र मनोज ग्राम बहेरिया के रहने वाले जो सड़क पर साइकिल से जा रहे थे कि टिनिच की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए, दोनों बच्चों को इलाज़ है अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज़ चल रहा है और कार को कब्जे में पुलिस ने ले लिया है।