लोकसभा सीट उज्जवल रमण ने भाजपा से छीना, नीरज त्रिपाठी हारे 

प्रयागराज इलाहाबाद लोकसभा सीट कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से छीन ली है। उज्जवल रमण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नीरज त्रिपाठी को 45000 से अधिक वोटो से हरा दिया है‌ भाजपा ने अपनी सिटिंग एमपी रीता बहुगुणा जोशी की जगह पूर्व राज्यपाल के श्रीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया था। उज्जवल रमण सिंह ने 45034 वोटो से नीरज को हराया है। उज्जवल रमण को 378810 वोट मिले जबकि नीरज त्रिपाठी को 333776 वोट मिले हैं। मतगणना के शुरुआत से ही भाजपा के नीरज त्रिपाठी पीछे रह गए थे।
प्रयागराज जिले की इलाहाबाद सीट पर इस बार विरासत संभालने की लड़ाई थी। नीरज त्रिपाठी के पास जहां पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी त्रिपाठी की विरासत संभालने की जिम्मेदारी थी वहीं पूर्व सांसद सपा के कद्दावर नेता रेवती रमन सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह को भी पिता की विरासत को आगे बढ़ाना था। उज्जवल रमण सिंह चुनाव से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसके टिकट पर मैदान में उतरे थे। पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी ने 184000 से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी रीता बहुगुणा जोशी को 494000 और सपा के राजेंद्र सिंह पटेल को 3010000 वोट मिले थे। यहां की 5 में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा और एक सीट पर उसकी सहयोगी अपना दल कब्जा है। एक सीट सपा के पास है। इलाहाबाद लोकसभा सीट में सीट से लाल बहादुर शास्त्री, बीपी सिंह, जनेश्वर मिश्र, अमिताभ बच्चन और डॉ मुरली मनोहर जैसी कद्दावर लोग नेता सांसद रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *