सुल्तानपुर । भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को गठबंधन के रामभुआल निषाद ने 43 हजार 174 मतों से पराजित कर दिया। राम भुआल निषाद को 4 लाख 44 हजार 330 मत मिले जबकि मेनका गांधी को 4 लाख 1 हजार 156 मत प्राप्त हुए।
सुल्तानपुर जनपद को विश्वस्तरीय पहचान देने वाली मेनका गांधी ने जितना काम किया और क्षेत्र में उपस्थिति बनाए रखी उतना शायद इसके पहले किसी भी सांसद ने नहीं किया पर परिणाम उसके विपरीत रहा। जिसका सारा ठीकरा जनता ने उनके करीबियों, विधायको और पादिधिकारियो पर फोड़ा है।