महाराष्ट्र दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित, 95,81 प्रतिशत छात्र हुए पास


अनुराग लक्ष्य, 28 मई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
यही सच है कि जब मेहनत का फल सामने आता है तो इंसान जोश ओ खरोश से भर जाता है। खासकर जब बात किसी परीक्षा या इम्तहान की हो तो फिर तो उसका मज़ा ही कुछ और हो जाता हैं ।
27 मई को महाराष्ट्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा घोषित किया गया, छात्रों का इंतजार खत्म। परीक्षा परिणाम की घोषणा 11 बजे दिन में किया गया, जबकि एसएससी परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक दोपहर एक बजे से ही एक्टिव कर दिया गया था। अभी महाराष्ट्र बोर्ड टापर की लिस्ट जारी नहीं किया गया है।
खुशी की बात है कि इस वर्ष महाराष्ट्र 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 95,81 पर्तिशत छात्र पास हुए हैं। एसएससी दसवीं रिजल्ट में कोंकड़ डिवीजन में फिर बाजी मारी है। जबकि लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 97,21 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की वहीं दूसरी तरफ लड़कों का प्रतिशत रिजल्ट 94,56 प्रतिशत ही रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *