डा. अणिमा “सुमित्रानंदन पन्त स्मृति सम्मान 2024” से हुईं सम्मानित

पटना(बिहार) की जानी मानी कवियत्री एवं शिक्षिका (के. वी)को “सुमित्रानंदन पन्त स्मृति सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया है।

    डॉ अणिमा को यह सम्मान पद्मभूषण सुमित्रानंदन पन्त के जन्मदिवस पर साहित्य के क्षेत्र में किए गए सेवा  और उल्लेखनीय कार्य हेतु दिया गया है। यह सम्मान  “वैद्य केशवराज  मेमोरियल सोसाइटी ( उत्तर प्रदेश) एवं  चित्त पावन भारत पत्रिका ” के संयुक्त तत्वाधान  में   सुमित्रानंदन पन्त  के जन्मदिवस पर उन्हें प्रदान किया गया है। इसके पहले भी नामचीन संस्थाओं द्वारा डा.अणिमा को सम्मानित किया जा चुका है। जिनमे  “काव्य गौरव सम्मान”, “एकजुट सम्मान”, “मातृ सम्मान” आदि प्रमुख हैं। ज्ञातव्य है कि डॉ अणिमा श्रीवास्तव मौर्य विहार कॉलोनी ,खगौल की निवासी हैं तथा इनके माता पिता भी  शिक्षक थे। डॉ अणिमा ५०० से भी अधिक रचनाएं लिख चुकी हैं।इनकी रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही हैं और आनलाइन आफलाइन, प्रसार भारती और दूरदर्शन के साहित्यिक आयोजनों में इनकी सक्रियता को विशिष्ट पहचान मिल रही है।
      डा. अणिमा श्रीवास्तव को “सुमित्रानंदन पन्त स्मृति सम्मान 2024” से सम्मानित किए जाने पर परिवार,सगे संबंधियों, अनेक साहित्यिक मनीषियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां शुभकामनाएं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *