22 मई को आएंगे प्रधानमंत्री पॉलिटेक्निक बस्ती में

बस्ती।  बस्ती जनपद में राजनीतिक का तापमान अब बढ़ने लगा है  सभी  पार्टिया प्रचार-प्रसार में जी जान से लगी हुई है  आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री की सभा को देखते हुए प्रशासन की ओर से कार्यक्रम से एक दिन पहले से ही जिले के आकाशीय क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन एवं नो ड्रोन जोन घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान आकाश में किसी भी तरह के गुब्बारे, पतंग एवं ड्रोन के उड़ाने पर पाबंदी रहेंगी। इस दौरान जिले की सीमा में हवाई यात्रा भी नहीं होगी। रैली के दौरान जिला और आसपास के इलाके नो फ्लाइजोन रहेंगे। कोई भी हेलिकाप्टर या हवाई जहाज जनपद के ऊपर से नहीं होकर जाएगा। सुरक्षा घेरा अभेद्द बनाने में तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जगह-जगह एआई कैमरे लगाए जाएंगे जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से सीधे जुड़े रहेंगे। इनसे फेस रिकग्रिशन, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्रिशन आदि में काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि पीएम के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा बंदोबस्त किया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पहला घेरा एसपीजी, दूसरा घेरा अर्धसैनिक बलों के जवानों और तीसरा घेरा पीएसी व पुलिस का होगा। पालिटेक्निक ग्राउंड में प्रधानमंत्री की सुरक्षा तीन घेरों में रहेंगी। सुरक्षा की तैयारियों को तैयारियां आरंभ कर दिया गया है। पुलिस, पीएसी, अर्धसैनिक बलों, एटीएस के कमांडो सहित दो हजार जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। कार्यक्रम के दिन बुधवार को सुबह से कार्यक्रम की समाप्ति तक रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *