नौनिहालों संग गुरु जी ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नौनिहालों संग गुरु जनों ने स्लोगन लिखी तख्तियां, बैनर हाथ में लेकर मतदान के महत्व को रेखांकित किया और अभिभावकों सहित मौजूद सभी लोगों को एक एक वोट की महत्ता को बताया और अपने अभिभावकों को शतप्रतिशत मतदान करने की नियमित अपील करने की शपथ दिलाई गई, उल्लेखनीय है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत-शत मत दान के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जनपद बस्ती में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी आंद्रा वामसी के निर्देश के क्रम में किये जा रहे हैं, साथ ही साथ शिक्षा विभाग के कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड जगदीश प्रसाद शुक्ला और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला उपाध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश बस्ती अनूप कुमार की देखरेख में स्काउट गाइड टीम द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है, इसी क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद के पर्यवेक्षक में दुबौलिया विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा के परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम रखा गया था, जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह, प्रधानाध्यपक घनश्याम पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, आभा सिंह, मंजूषा पाण्डेय, कमला, विमला, सरिता, जमुना आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *