बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।
आपको बताते चलें कि उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने पीड़िता घर की छत पर जाकर उसके साथ बलात्कार किया है। पीड़ित महिला ने इसकी तहरीर देकर स्थानीय थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। महिला ने अपने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह रात को जब अपने घर के छत पर सो रही थी तो गांव का ही एक युवक उसके छत पर घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला थाना में इसकी शिकायत की। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि महिला ने अपने साथ दुष्कर्म की घटना होने की शिकायत की थी। जिसपर त्वरित संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल आरम्भ कर दी गई है।