निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 62-संत कबीर नगर संसदीय लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपन्न करने के दृष्टिगत “पोल-डे” की तैयारी को अंतिम रूप देने से संबंधित प्रभारी अधिकारियों/नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई आयोजित

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 62-संत कबीर नगर संसदीय लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपन्न करने के दृष्टिगत “पोल-डे” की तैयारियों को अंतिम रूप देने से संबंधित प्रभारी अधिकारियों/नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रभारी/नोडल अधिकारियों सहित निर्वाचन ड्यूटी में लगाये गये समस्त संबंधित अधिकारियों एवं उनके द्वारा संपन्न कराए जाने वाले कार्यों/जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए एक-एक प्रभारी/नोडल अधिकारी से अब तक की गई तैयारियों का फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिनांक 22 मई को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रभारी के द्वारा किए जाने वाले भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत वोटर पर्ची बांटने, वेबकास्टिंग का लोकेशन सहित मतदान केंद्रों तक के पहुंच मार्ग को अंतिम रूप से निरीक्षण करने तथा किसी भी असुविधा की स्थिति में संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों को दिए गए दायित्वों के अनुसार अपने कार्यों की प्रगति देख लें ताकि “पोल-डे”/मतदान दिवस पर कोई असुविधा न हो, उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों से एक-एक कर तैयारियों को बारीकी से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्बंधित ए0आर0ओ0 एवं प्रभारी/नोडल अधिकारियों से जानकारी लेते हुए ईवीएम, मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, वाहनों की उपलब्धता, क्रिटकल एवं वल्नरेबुल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन, मतदान बूथों की तैयारी, एआरओ द्वारा कमिश्निंग का कार्य, मतदाता पर्ची का वितरण, वेब कास्टिंग, पोस्टल वैलेट, 85 वर्ष से उपर के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं द्वारा पोस्टल वैलेट के माध्यम से दिनांक 20 मई 2024 को निवास स्थान पर मतदान की सुविधा सहित अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी।

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपद में लागू आदर्श आचार संहिंता का अनुपालन सहित शराब, ड्रग्स, कैस एवं अन्य बिन्दुओं पर पैनी नजर बनाये रखते हुए रैण्डम चेकिंग करते रहने के निर्देश एफएसटी/एसएसटी टीमों को दिया तथा कहा कि बूथों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल डिप्लॉयमेंट से संबंधित व्यवस्था की क्रास चेकिंग कर ली जाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी एन0आर0एल0एम0 जीशान रिजवी, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी धनधटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी डा0 सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी संजीव राय, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ब्रजेश सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, ईवीएम प्रभारी लालचंद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आर के पांडेय, प्रधानाचार्या जीजीआईसी निशा यादव, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, आईजी स्टैंप एमपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित समस्त प्रभारी अधिकारी/नोडल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *