सी.बी.एस.सी. बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में उमड़ी खुशी की लहर

– बच्चों ने प्रदेश में फहराया शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम का परचम”

आज का दिन ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के लिए काफी ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, क्योंकि बेशब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे बच्चो का इंतजार खत्म हुआ , जैसे ही आज 10th और 12th का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ , पूरा विद्यालय परिवार शत प्रतिशत परिणाम से अति गौरवान्वित महसूस कर रहा है। नतीजों में क्रमश: सचिन ने 96%, रानी सौम्या सिंह ने 94.6 %,भास्कर उपाध्याय ने 90%, आशुतोष गौतम ने 86%, आदित्य कुमार ने 82%, देवेश प्रताप ने 82% और सुमन वर्मा ने 81% के साथ सफलता हासिल कर विद्यालय परिवार तथा माता पिता का नाम रौशन किया।

बच्चो की इस शानदार सफलता पर संस्थान के चेयरमैन IAS श्री ओम नारायन सिंह ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर बधाई देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा निरंतर सफलता का आशीर्वाद दिया। मौके पर संस्थान की CEO श्रीमती अंशु सिंह गौतम , डायरेक्टर श्री यजुवेंद्र विक्रम सिंह तथा प्राचार्य श्री सौमित्र सिंह ठाकुर ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया , खुशी के इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवम छात्र/छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *