आर्यों का अद्भुत संगम -आचार्य सुरेश जोशी

🪷🪷 ओ३म् 🪷🪷
🌻 आर्यों का अद्भुत संगम 🌻
जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा बस्ती की विचार विमर्श संगोष्ठी पूर्ण आध्यात्मिक ऊर्जा,साहस व समर्पण के साथ सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला सभा के प्रधान आदरणीय ओमप्रकाश जी आर्य के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुरेश जोशी वैदिक प्रवक्ता आर्यावर्त साधना सदन पटेल नगर दशहराबाग बाराबंकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य विंदु थे 🌸 कार्यक्रम की भव्यता 🌸 श्रोताओं की सपरिवार उपस्थिति 🌸 सुप्त आर्य समाजों की जागृति 🌸 युवा पीढ़ी का समाज में प्रवेश 🌸 आधुनिक तकनीक में सार्वजनिक स्थानों पर वैदिक संदेश के दीवार लेखन 🌸 जनपद में आर्य समाजों का संचालन 🌸 ग्रामीण क्षेत्रों में वैदिक संस्कृति का प्रचार -प्रसार
🏵️ आर्यों का उद्बोधन स्तुत्य 🏵️
बैठक में स्व-मंतव्य देने वालों में श्री विनोद जी प्रेस क्लब अध्यक्ष बस्ती। शिक्षक श्री शिवपूजन आर्य,,श्री शिवप्रसाद तिवारी प्रबंधक सदानंद लघु माध्यमिक विद्यालय ग्राम ऐंठी, प्राचार्य अजय अग्निहोत्री सरस्वती ज्ञान मंदिर बिहरा बाजार महाराज गंज, पुरोहित देवव्रत जी,श्री वशिष्ठ गोयल जी। प्रधानाचार्य आदरणीय नारायण गिरि जी।श्री सत्येन्द्र जी उपप्रधान जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा बस्ती आदि।
🕉️🕉️ समर्पित आर्य सेवक🕉️🕉️
श्रीमान गिरजा शंकर दूबे जी प्रधान आर्य समाज मंदिर लालगंज। उपेन्द्र शर्मा बस्ती।हरिहर मुनि वानप्रस्थी।
इसके अतिरिक्त सुभाष आर्य लालगंज। संतोष जी महादेवा। चंद्रप्रकाश जी मुंडेरवा। अनूप त्रिपाठी शिक्षक। राधेश्याम पुरोहित। विश्वनाथ आर्य,श्री कसोधन बुक डीपो महाराज गंज।श्री अलख निरंजन आर्य। ओंकार नाथ आर्य।राजू आर्य। आनन्द जी योगी सेवक।घिराऊ सेवक।आदि अनेकों आर्य जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
🔥 तृतीय पुण्य स्मृति पर यज्ञ🔥
आर्य प्रवर रचित जी की तृतीय पुण्य स्मृति दिवस पर जनपद के समस्त आर्यों ने अग्निहोत्र किया।जिला सभा के यशस्वी प्रधान ओमप्रकाश आर्य जी सपरिवार यज्ञ में यजमान रहे।
📚 विद्या दान सर्वश्रेष्ठ दान 📚
इस अवसर पर विद्या दान को सर्वश्रेष्ठ दान मान कर स्व० रचित आर्य की स्मृति में महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा लिखित पुस्तक 🍁 आर्योद्देश्य रत्नमाला 🍁 की सैंकड़ों प्रतियां यज्ञ प्रसाद के रूप में वितरित की गई।
🌻 आध्यात्मिक वेद प्रवचन 🌻
यज्ञ के उपरांत आध्यात्मिक उन्नति पर बल देते हुए सबको ईश्वर भक्ति को जीवन का परं लक्ष्य बनाने की प्रेरणा दी गई। आधुनिकता की दौड़ में भागे जा रहे लोगों को समय पर तीन स्थानों का भ्रमण अवश्य करना चाहिए।
🪷 प्रथम भ्रमण अस्पताल 🪷
अस्पताल में जाकर आप अनुभव करेंगे कि स्वास्थ्य से बेहतर जीवन में कुछ भी नहीं है।
🪷 द्वितीय भ्रमण कारागार 🪷
जेल में घूमते समय आपको आजादी का महत्व समझ में आयेगा।
🪷 तृतीय भ्रमण श्मशान 🪷
हड्डियों को लकड़ी की तरह और बालों को घास की तरह जलते देखकर आपको शरीर की नश्वरता और आत्मा की अमरता का बोध होगा।
🦚 उत्कृष्ट आतिथ्य प्रबंधन 🦚
आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा के युवा मंत्री आदरणीय गरुढ़ ध्वज पांडेय जी ने जनपद के आर्यों के आतिथ्य का ऋतुनुकूल व्यवस्था दी।
🌴 वैदिक जयघोष से विराम🌴
एक न ई ऊर्जा, संकल्प व प्रेरणा के साथ बैठक सम्पन्न हुई और सभी आर्य जन महर्षि दयानंद सरस्वती जी के द्वि-जन्म शताब्दी व आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा के सत्तावन वें वार्षिकोत्सव को तन-मन-धन से सफल बनाने संकल्प लेकर स्व -स्व स्थानों को प्रस्थान किये।
आचार्य सुरेश जोशी
🌲 वैदिक प्रवक्ता 🌲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *