सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी में मेधावी छात्रो को किया गया सम्मानित 

संतकबीरनगर – संत कबीर नगर जिले के सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव रहे इनके कर कमल द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 में सुहानी यादव दिव्यांशी त्रिपाठी ,दीप्ति और अमन कुमार को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया। वही हाई स्कूल में मेधावी छात्रों में गरिमा चौधरी गरिमा विश्वकर्मा नंदनी यादव रोशनी अवनीश कुमार को पुरस्कृत किया गया इस क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती रीना त्रिपाठी ने कहा कि अच्छे शैक्षणिक माहौल के कारण विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया संचालक नित्यानंद तिवारी ने मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि संस्कार ही सफलता की कुंजी है इस मौके पर अमरनाथ पांडे शिवानंद तिवारी प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू तिवारी विनोद तिवारी मायापति त्रिपाठी आनंद त्रिपाठी ओमकार चतुर्वेदी मोहन कुमार शैलेंद्र कुमार राजमान वरुण प्रदीप आर्य सुमन मद्धेशिया पूनम रेनू चौधरी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *