काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) की 109 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनायी गई

———————————————-
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की 109 वीं गोष्ठी श्रीवास्तव म्युचुअल फंड कार्यालय, यादव कटरा सनबीम लहरतारा रोड, चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में रविवार को मनाया गया ।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता मिर्जापुर से पधारे वरिष्ठ कवि प्रकाश मिर्जापुरी ने किया, मुख्य अतिथि श्री दीपक दबंग, विशिष्ट अतिथि संस्था के सचिव मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, “संचालन संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी जी ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना आदरणीय सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
उपस्थित कवियों और शायरों मे हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ,जयप्रकाश मिश्र धानापुर, गजलकार गोपाल केशरी, नाशाद बनारसी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना,दीपक दबंग,सुबोध लाल सिन्हा, सिद्धनाथ शर्मा, बैजनाथ श्रीवास्तव, विश्व मोहन गौड़,डा.जगदीश नारायण गुप्ता, गणेश सिंह प्रहरी,विजय आनंद,परमहंश तिवारी परम, प्रकाश मिर्जापुरी,रामनरेश पाल, तनवीर लोहतवी, विमल बिहारी,आशिक बनारसी, खलील राही, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

अंत में संस्था के साहित्यिक सचिव जयप्रकाश धानापुरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और अल्पाहार के बाद गोष्ठी स्थगित किया गया।

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *