दो बाइकों की भिड़ंत से एक युवक हुआ घायल

बस्ती। सदर बस्ती सोनुपार के पास भुवनी पाकड़ डाड़ चौराहा पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका नाम दयाराम चौधरी उम्र 58 साल है। युवक चुनाव नामांकन में अपने साथी समर्थकों के साथ शामिल होने के लिए कलेक्ट्रेट बस्ती जा रहा था। रास्ते में चोटिल देख स्थानी लोगों द्वारा एंबुलेंस के लिए 108 कॉल सेंटर फोन लगाया गया। तत्काल 108 की एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गयी। जिसको 108 एंबुलेंस के ईएमटी द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल पर भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *