रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर
संत कबीर नगर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मा0 व्यय प्रेक्षक श्री ब्रजेश किशोर सिंह (आई0आर0एस0) द्वारा आज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 62-संतकबीरनगर के विधानसभा-आलापुर के अन्तर्गत एस०एस०टी० विडहरघाट और एस०एस०टी० आलापुर का निरीक्षण किया गया। मा0 व्यय प्रेक्षक महोदय द्वारा तहसील में उपस्थित लेखा टीम व उप जिलाधिकारी आलापुर के साथ निर्वाचन की तैयारियों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। एसएससी
मा0 व्यय प्रेक्षक महोदय द्वारा जिलाधिकारी अम्बेडकर एवं पुलिस अधीक्षक अम्बेडकर से मुलाकात कर निर्वाचन सम्बधित जानकारी प्राप्त की गयी।
इस अवसर पर लाइजन ऑफिसर/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा जेपी तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे