वाशिंगटन अप्रैल । अमेरिका के साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी में भयानक कार हादसा हुआ है, जिसमें 3 भारतीय महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं गुजरात के आणंद जिले की रहने वाली थीं। इन महिलाओं का नाम रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल है।
हादसा उस वक्त हुआ, जब महिलाओं की स्ङ्क कार हाइवे पर अनियंत्रित होकर पहले बैरिकैड से टकराई फिर पुल से नीचे गिर गई और पेड़ो में फंस गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पुल से गिरने के बाद लगभग 20 फीट तक उछली थी। हादसे का शिकार हुई महिलाओं के बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता था। तीनों महिलाएं अमेरिका में अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहती थीं।