महावीर जयंती” पर आराधिका राष्ट्रीय मंच ने द्वितीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया 

भगवान महावीर की जयंती पर आराधिका राष्ट्रीय मंच की द्वितीय राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी दिनांक 21.04.2024, समय – संध्या 4:00 से 7.30 बजे तक

“महावीर जन्म कल्याणक दिवस” विषयक आनलाइन अंतरराष्ट्रीय स्तरीय काव्य गोष्ठी  भव्यता के साथ संपन्न हुई।

गोष्ठी की अध्यक्षता- सतीश शिकारी ( रतलाम / मध्यप्रदेश) ने किया, मुख्यअतिथि के रूप में सुनीता शिकारी (रतलाम/मध्यप्रदेश ) की गरिमामय उपस्थित रही।

गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना (अनिता बाजपाई) और भगवान महावीर वंदना (निधि बोथरा जैन) से हुआ।

कार्यक्रम अध्यक्ष (सतीश शिकारी) ने मंच संबोधन किया एवं उनकी अनुमति से काव्यगोष्ठी का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि ( सुनीता शिकारी ) ने मंच पर उपस्थित सभी साहिकारो को नमन निवेदित किया।

मंच महासचिव (सुधीर श्रीवास्तव ) गोण्डा उत्तर प्रदेश ने सबका अभिनन्दन करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार मंच संरक्षिका( सरोज गर्ग ) नागपुर महाराष्ट्र के आशीर्वचन सबके समक्ष प्रदान किया। मंच सलाहकार ( अनिता बाजपाई ) वर्धा ने सभी साहिकारो का स्वागत किया।

गोष्ठी में देश के अंतराष्ट्रीय कवि कवयित्रियां ने भगवान महावीर केंद्रित सुंदर, भावपूर्ण, संदेशपूर्ण और प्रेरक रचनाओं से भगवान महावीर को नमन किया।  जिनमें डा. राजेश तिवारी मक्खन झांसी ,डॉ गीता पाण्डेय अपराजिता रायबरेली, डॉ. अर्चना पाण्डेय भिलाई, दुर्ग, डाॅ० शशि जायसवाल प्रयागराज,संध्या श्रीवास्तव “सॉंझ” छतरपुर, प्रज्ञा आम्बेरकर मुंबई, डॉ शशिकला अवस्थी इंदौर, सतीश शिकारी, रतलाम, संतोष श्रीवास्तव विधार्थी सागर, डॉ देवी दीन अविनाशी हमीरपुर, रश्मि अग्रवाल  बिलासपुर, ईश्वर चंद्र जायसवाल, संत कबीर नगर,श्रीपति रस्तोगी जी,लखनऊ, शिवनाथ सिंह शिव ,रायबरेली, डॉ कुमारी भारती  जमशेदपुर ,मुकेश कुमार दुबे “दुर्लभ” सीवान, सुनीता श्रीवास्तव, सुल्तानपुर, रवि नारायण शुक्ल रायबरेली, ममता जैन कच्छारा जी, गोड़ासर, देवी प्रसाद पाण्डेय जी, प्रयागराज, पायल दुगड़ अहमदाबाद,  भारती संचेती, काठमांडू, सच्चिदानंद तिवारी सल्लभ लखनऊ, कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीया (सुभाषिनी) प्रयागराज, डॉ भारती गुप्ता, सुरेश बन्छोर भिलाई, मदन गोपाल गुप्ता जी अकिंचन ठाणे, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव सीतापुर,  निधी बोथरा जैन इस्लामपुर, सरोज गर्ग नागपुर, अनीता बाजपाई वर्धा, सुधीर श्रीवास्तव गोण्डा विशेष रूप से शामिल रहे।

अंत मे अध्यक्ष सतीश शिकारी जी ने कार्यक्रम के स्थगन की घोषणा की।  मंच की संस्थापिका निधी बोथरा जैन ने आभार धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि संरक्षिका सरोज गर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उक्त आयोजन की सफलता के लिए मंच के पदाधिकारियों और सभी कवियों कवयित्रियों, शुभेच्छुओं का आभार धन्यवाद करते हुए सभी को बधाइयां शुभकामनाएं आशीर्वाद प्रदान किया।

गोष्ठी का संचालन निधि बोथरा जैन, अनिता बाजपाई वर्धा और संयोजन सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *