आग का कहर जारी

बस्ती। बस्ती जनपद  में निरन्तर तीन हफ्ते से आग का तांडव जारी है। आग बुझाने के लिए जबतक अग्निशमन विभाग टीम दमकल लेकर पहुंचती है तब तक लोगों के आशियाने, फसल व उनके अरमान जलकर बर्बाद हो जा रहे हैं। रविवार को भी आग का कहर जिले में बना रहा। तेज पछुआ की हवाएं आग में घी का काम रही हैं। आग की लपटें तेजी से फैल कर गेहूं के प्लाट का प्लाट साफ कर दे रहीं हैं। रुधौली थानाक्षेत्र के पड़इयाचेत सिंह व उमरा दसिया गांव में इरशाद के गेहूं के खेत में आग लगी। दमकल ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर थानाक्षेत्र के राजघाट गांव में, कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट, मलिकपुरवा, अमहट व सियरापार गांव में गेहूं के खेत में तथा वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के छरौरा, पोखरभिटवा, बड़ेवन गनेशपुर में बाग में व पलानी मझौआमीत गांव में गेहूं के खेत में, पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मरवटिया गांव में, कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महराजगंज के गेहूं के खेत में, पैकोलिया के घाटमपुर गांव में, सोनहा थानाक्षेत्र के परसोइया गांव में खड़ी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में, सोनहा थानाक्षेत्र के बढौया नगवरिया में तकरीबन पचास बीघे से अधिक गेहूं  जलकर राख हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *