बस्ती। अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मारपीट की अलग-अलग हुई घटनाओं में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर बयालीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाली थानाक्षेत्र के मिल्लत नगर बेलवाडाड़ी में आपसी रंजिश को लेकर अंजुम बानो को मोहल्ले के ही सद्दाम, उस्मत ने मारपीट कर घायल कर दिया।बस्ती पुरानी थानाक्षेत्र के इण्डेन पेट्रोल पम्प दक्षिण दरवाजा के पास धर्मदेव निवासी ग्राम कव्वासार पो0 खजुरी बाजार थाना नेबुआ नौरंगीया जिला कुशीनगर को अनस, इशान समेत तीन लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसी क्षेत्र के रसुलपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर भगवती लाल चौधरी को गांव के ही सिद्धार्थ चौधरी उर्फ गोलु समेत तीन लोागो ने धमकी देकर पिटाई कर दी। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के ही पाण्डेय बाजार बांसी रोड पर अनीता को मोहल्ले के ही भरोसे, निर्मला, प्रदीप व जगदीप ने मारपीट कर घायल कर दिया। सोनहा थानाक्षेत्र के कोपा गांव में नंदनी को गांव के ही विकास, दीपू, गुड़िया व सुंदरी ने मिल कर पिटाई कर दी। हर्रैया थानांतर्गत अटवा उपाध्याय गांव में वंदना को गांव के ही विजय,सुषमा ने मिल कर मारपीट दिया। गौर थानाक्षेत्र के कैथवलिया गांव में प्रतिभा उपाध्याय को उसके पति ने दुर्गा प्रसाद उपाध्याय व माधुरी ने मिल कर पिटाई कर दी। गौर क्षेत्र के ही साडीकल्प बुध्द बाजार में कौशिल्या निवासनी खजुआ बेलवरिया को चेनई उर्फ चौकीदार, विशाल, छोटु, नेपुल, जोगी व चुलाहा समेत पन्द्रह लोगों ने मिलकर मारा पीटा पुलिस मामले को दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।