25000/- का ईनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती18 अप्रैल SOG टीम बस्ती व थाना वाल्टरगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित रुपये 25000/- की ईनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक  बस्ती  गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक  ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर विनय चौहान के निकट पर्यवेक्षण में SOG टीम बस्ती व थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 600/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित 25000 रूपये का ईनामियां अभियुक्त शुभम गौड़ उर्फ बाबू पुत्र झिनकू निवासी जामडीह पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद बस्ती दिनांक- 17.04.2024 को समय करीब-21.35 बजे गौरा से पॉलिटेक्निक मोड़ ग्रेस हास्पिटल के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा  दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *