बस्ती अप्रैल बस्ती जनपद में इस समय बिजली के तार की चिनगारी से आग लगने की घटना में इजाफा हो रहा है इसी कम में तीन स्थानों पर लगी आग से जंगल और गेहूं की फसल जलने की घटना सामने आई है।लालगंज थाना क्षेत्र के मथौली गांव के उदित यादव के गेहूं का अज्ञात कारणों से लगी आग में एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया एक भी दाना बचा नहीं। आबादी से सटा गेहूं का खेत होने की वजह से गांव वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। रुधौली थानाक्षेत्र के परसा जप्ती गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। अग्निशमन टीम दमकल लेकर गांव पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं हर्रैया थानाक्षेत्र के महादेवरी गांव में अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। मौके पर हर्रेया युनिट की फायर टीम दकमल लेकर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर ने गांव के जगंल में फैले आग को बुझाया गया।