नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

बस्ती, 12 अप्रैल। कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव को देखते हुये एडवोकेट शिवनारायण पाण्डेय को विधि विभाग का जिला अध्यक्ष एवं अशोक श्रीवास्तव को बस्ती लोकसभा का मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। गुरूवार को दोनो पदाधिकारियों का पार्टी दफ्तर पर फल मालाओं से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा हमारे दो जुझारू साथियों को नेतृत्व ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा है।

निःसंदेह इनके योगदान से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में बेहतर माहौल तैयार होगा। उन्होने दोनो पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनायें दिया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में बेहतर माहौल सृजित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो तानाशाही खत्म होगी लोग आत्मनिर्भर होंगे। उन्होने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनायें दिया।

प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कांग्रेस नेतृत्व ने हमेशा समर्पित व जुझारू कार्यकर्ता को सम्मान दिया है। अशोक श्रीवास्तव व शिवनरायण पाण्डेय इसी श्रेणी के कार्यकर्ता हैं। उन्होने दोनो को बधाइयां दी। सभी का मुहं मीठा कराया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां देने वालों में नर्वदेश्वर शुक्ला, भूमिधर गुप्ता, गंगा प्रसाद मिश्रा, शौकत अली नन्हू, अजय सिंह, आशुतोष पाण्डेय, मदन गुप्ता, अजीज अहमद, बृजेश पाण्डेय, अलीम अख्तर सहित सभी प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, विधायकों ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां व शुभकामनायें दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *