महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। प्रभु श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर शिवांश मिश्रा पुत्र राहुल मिश्रा उम्र लगभग 7 वर्ष निवासी सीटी स्टेशन पकौड़े वाली गली पंजाब व दूसरा बलदेव पुत्र रविंद्र सिंह कुमार उम्र लगभग 10 वर्ष निवासी बनवारी जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश और तीसरा लालबहादुर पुत्र विजयमल उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी गोपालीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा के है। जो स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे और एक पुल से छलांग लगाकर कूदा था। जिन्हें ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, व एस डी आर एफ कांस्टेबल पवन सिंह प्रशांत कुमार सिंह विवेक साहू 30 बटालियन पीएसी गोंडा छत्रधारी यादव जगत पाल मांझी राकेश मांझी मुकेश मांझी पंकज मांझी रेस्क्यू में शामिल रहें। जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिवार को सुपुर्द किया। जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार प्रकट किया।