धूमधाम से मनाई जाएगी भारतीय नव वर्ष संवत्सर 2081

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा पूरे विश्व में व्याप्त हो सके और भारतीय नव वर्ष की की चेतना जन जन तक पहुंचाई जा सके इसके लिए 2018 में नव वर्ष चेतना समिति का गठन किया गया और समिति के संरक्षक तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने 9 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले नव संवत्सर 2081 और भारतीय नव वर्ष के पूर्व सिविल लाइन स्थित महापौर आवास पर प्रेस से मुखातिब हुए और बताया की आने वाले 9 अप्रैल को भारतीय नववर्ष है और भारतीय नव वर्ष का प्रचार प्रसार कैसे किया जाए की देश का प्रत्येक नागरिक भारतीय नव वर्ष को समझे और इसको बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाएं।
उन्होंने बताया कि नव वर्ष चेतना समिति का गठन भारतीय नववर्ष के प्रचार प्रसार के लिए किया गया है जो निरंतर कार्य कर रही है और पिछले कुछ वर्षों में भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लोग नव संवत्सर को जानने भी लगे है। हम सबको इसमें और गति प्रदान करने की आवश्यकता है और इस वर्ष समिति दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।नववर्ष चेतना समिति के इस वर्ष के कार्यक्रम के संयोजक डॉ जन्मेजय त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष समिति दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें सूर्यकुंड पर 8 अप्रैल को शाम 6 बजे दीपोत्सव एवं लेजर शो का कार्यक्रम होना है इसके संयोजक सर्वज्ञ सिंह है। 9 अप्रैल प्रातः चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2081 के दिन प्रातः 5:30 पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का कार्यक्रम इसके संयोजक बालेंद्र सिंह तथा सायं काल 6 बजे सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम चौक घंटाघर पर आयोजित किया गया है इसके संयोजक ब्रजमोहन तिवारी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंजीनियर रवि तिवारी, गत वर्ष के कार्यक्रम संयोजक प्रवीण दुबे, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश पासवान, चंद्रशेखर त्रिपाठी, अनुजेंद्र त्रिपाठी, श्रीनिवास शास्त्री बृजेंद्र दुबे, डॉ आभा सिंहसरिता सिंह, डॉ अनामिका त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *