अम्बेडकर नगर,इल्तिफातगंज। नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक का ठेले से टकराकर हुआ घायल। थाना इब्राहिमपुर अंतर्गत इल्तिफातगंज टांडा मार्ग निकट जी एन ढाबा के पास वहाँ सड़क किनारे फल के ठेले से टकरा कर बुरी तरह से जख्मी हो गया।वहाँ मौजूद आस पास के लोगो ने देखा तो बिना देर किए पुलिस को सूचित किया सूचना पाकर एनटीपीसी चौकी प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर घायल युवक को अपनी गाड़ी से घायल युवक को सीएचसी टांडा में उपचार हेतु भर्ती कराया।मीडिया द्वारा चौकी प्रभारी से बात करने पे उन्होंने बताया कि घायल युवक को भर्ती करा दिया गया है और युवक के घर वालो को सूचित कर दिया गया है यूवक का नाम अरविंद वर्मा पुत्र रामकुबेर है निवासी हजियापुर पोस्ट इल्तिफातगंज थाना इब्राहिमपुर का रहने वाला है।जिसका ईलाज जारी है।पुलिस प्रशासन द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। एनटीपीसी चौकी इंचार्ज अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा समय पर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने व इलाज़ कराने पर परिवार जनों ने चौकी इंचार्ज द्वारा किए गए सराहनीय कार्य पर प्रशंसा की।